MUZAFFARNAGAR—लुटेरे गिरोह के तीन शातिर बदमाश दबोचे

मुजफ्फरनगर। जनपद में हुई मोबाइल फोन लूट और चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बुढ़ाना पुलिस ने तीन शातिर लुटेरे गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ढाई लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद किये हैं, जिन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है।

पुलिस लाइन में आज बुढ़ाना पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि थाना बुढाना पुलिस द्वारा मोबाईल चोर व लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर मोबाईल लुटेरों को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये कीमत के चोरी और लूटे हुए 13 मोबाईलबरामद किए गए। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम योगेश पुत्र नैम सिंह निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना, प्रवेश पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना और शाह आलम पुत्र आफताब आलम निवासी रहमत नगर थाना कोतवाली नगर हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि हमारी दोस्ती हर्षित उर्फ गोलू व तरुण पुत्रगण हर्षवर्धन निवासीगण कस्बा व थाना बड़ौत जनपद बागपत के साथ हैं, जोकि अपने अन्य साथियों दीपक पुत्र पप्पू निवासी गौरीपुर थाना कोतवाली बागपत व चांद उर्फ छोटू उर्फ बबलू निवासी कस्बा व थाना बड़ौत, बागपत के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाएं करते थे। वो अपने साथीयों के साथ मोबाईल चोरी और लूट की घटना करके मोबाईल हम लोगों को दे जाते थे तथा हम लोग इन मोबाईल को बेच देते थे। शाह आलम उपरोक्त की मुजफ्फरनगर में मोबाईल की दुकान है जिस कारण से उसकी काफी लोगों से जानकारी है व मोबाईल सही दाम पर बिक जाते थे। मोबाईल बेच कर मिले पैसों को हम सभी लोग आपस में बांट लेते थे। 9 और 10 जनवरी की रात्रि को हर्षित उर्फ गोलू, तरुण, चाँद उर्फ छोटू, दीपक उपरोक्त द्वारा एक व्यक्ति को सवारी के रूप में गाड़ी में बैठाकर उसका मोबाईल व नगदी लूटने का घटना कारित की गयी थी जिसके बाद दीपक तथा चाँद उर्फ छोटू उपरोक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गए थे। बरामद 13 मोबाईल तरुण व हर्षित उर्फ गोलू हमें बेचने के लिए दे गए थे जिन्हें हम लोग बेचने जा रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविन्द्र सिह, सन्दीप चैधरी, हैड कांस्टेबल नीरज त्यागी, कांस्टेबल अंकित कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार और बलजीत सिंह शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई जयंती-नगरपालिका ने किया महिला कर्मियों को सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर में बीएलओ ने खाया जहर, हालत नाज़ुकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के चार बड़े नेताओं समेत 400 अज्ञात पर मुकदमाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »