मंत्री कपिल देव ने जटमुझेडा राधा कृष्ण मंदिर में की सफाई

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर देश को विकसित बनाने के लिए प्रयत्नशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 जनवरी से 21 जनवरी तक देश के तीर्थस्थलों, मंदिरों की साफ सफाई करने और स्वच्छता अभियान चलाने के आह्वान के क्रम में गुरूवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राधा कृष्ण मंदिर में सफाई की और लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के आने की खुशी में अपने घरों में दिवाली मनाने का आह्नान किया।

इसे भी पढ़ें:  मदरसे मुसलमानों की जीवन रेखा - मौलाना अरशद मदनी

मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जटमुझेडा के राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा सभी से अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई करने का आग्रह भी किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने मंदिर परिसर में खड़े पीपल वृक्ष की जड़ों में उगी घास और खर पतवार को अपने हाथों से साफ किया। मंदिर परिसर में झाडू लगाई और लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये हम सभी का परम सौभाग्य है कि अयोध्या में पांच सौ साल के संघर्ष के बाद हम अपने सामने भगवान श्रीराम का धाम बनते हुए और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देख रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से 22 जनवरी के इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में धर्मान्तरण-दंगा कराने की किसी में हिम्मत नहींः धामी

इसके साथ ही मंत्री कपिल देव ने सवेरे अपने गांधीनगर स्थित आवास पर शिकायतों को सुना और निस्तारण कराया। इसके पश्चात उन्होंने लोक सभा चुनाव-2024 के लिए आज जनपद मुजफ्फरनगर में भाजपा के दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार, यही हम सभी का संकल्प है। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर दीवार लेखन अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा पीएम नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की सार्थकता में अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।

इसे भी पढ़ें:  सिख समुदाय ने उत्पीड़न के खिलाफ उठाई आवाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कलश यात्रा के साथ श्री बाला जी जन्मोत्सव का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर की पहल पर लोगों को मिला राशन का हकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »