MUZAFFARNAGAR—हिंद मजदूर किसान समिति ने रामलला के लिए भेजा गुड़

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति गुरु चंद्रमोहन की प्रेरणा से हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों की ओर से 108 क्विंटल गुड़ के ट्रक को मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने शुक्रवार को शिव चैक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह मुजफ्फरनगर जनपदवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक आयोजन में वो अपने जनपद का गुड़ श्री रामलला के लिए भेंट कर पा रहे हंै।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से गेहूं की फसल नुकसान, ओलावृष्टि और बारिश से बढ़ा संकट

हिन्द मजदूर किसान समिति के किसानों द्वारा श्री राम मन्दिर अयोध्या जी में 108 कुंतल गुड़ भेजने का लक्ष्य रखा गया। आज शिव चैक स्थित शिव मूर्ति पर पहुंचकर समिति के पदाधिकारियों और किसानों ने पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की और फिर यहां से किसानों द्वारा गुड़ की पहली गाड़ी मेरठ की ओर रवाना हुई और फिर वहां के किसानों द्वारा गुड़ को लेकर अयोध्या की तरफ आगे बढ़ा जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महिला मोर्चा की प्रभारी पंकज, अलका, संगीता, सोनिया, कोमल ने गाड़ी को हिन्द मजदूर किसान समिति का ध्वज दिखाकर रवाना किया।

समिति के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के संदेश में बताया कि भगवान श्री राम संसार के राजा हैं। लगभग 500 वर्षोें के बहुत लम्बे इंतजार के बाद वे पुनः अपने धाम लौट रहे हैं। ये हम सबके लिये बहुत ही अदभुत क्षण हैं। हमें इस पावन दिन को बड़ी दीपावली की तरह मनाना चाहिये। जो दीपावली हम अक्टूबर या नवंबर में मनाते हैं वो छोटी दीपावली है वास्तव ये बड़ी दीपावली है, क्योंकि ये दिन भगवान श्री राम के आर्शीवाद से 500 सालों के लम्बे इंतजार के बाद देखने को मिला है। इस दिन हमें अपने अपने घरों में दीपोत्सव मनाना चाहिये। अपने घरों को सुन्दर रोशनी से सजाना चाहिये। उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्री राम पूरे संसार के स्वामी हैं और सभी देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उनके दास और सेवक हैं। वास्तव में भगवान राम ही भगवान कृष्ण हैं, भगवान बु( हैं इसीलिये हम सबको भगवान श्री राम की ही शरण लेनी चाहिये। इसीलिये भगवान श्री राम को जानो, पहचानो क्योंकि भगवान श्री राम की शरण लेने पर ही आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  शिकायत के बाद आधी रात रैन बसेरे पहुंची ईओ डॉ. प्रज्ञा, परखी व्यवस्था

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वीआईपी घाट पर स्नान को लेकर कहासुनी के बाद लेखपाल को दरोगा ने पीटा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »