फरवरी में बड़ा आंदोलन करने लखनऊ में जुटेगा किसानः राजेश चौहान

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का 27 से 29 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन आज किसान पंचायत के बाद संपन्न हुआ। किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा राजेंद्र सिंह मलिक एवं संचालन नुरूल इस्लाम ने किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि इस चिंतन से जो किसानों की समस्याओं सामने आई है उनके समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संघर्ष करेगी। किसानों को सरकार प्रार्थमिकता दे इसके लिए समय पर हम आंदोलन का निर्माण करते रहेंगे। सरकार हमारे ज्ञापन पर कार्यवाही करें अन्यथा फरवरी में लखनऊ में बड़ा किसान आंदोलन होगा

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि किसान नेता किसानों को आंदोलन के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। पूरे 13 माह दिल्ली दिल्ली के किसान आंदोलन में सरकार एमएसपी कानून की कोई मांग नहीं की लेकिन मीडिया के माध्यम से कानून के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे है। किसान नेताओं की कथनी करनी में अंतर है। स्वंभू किसान नेता किसानों का नुकसान कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। हर जनपद में दो हजार सदस्य बनाए जायेंगे।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि युवाओं द्वारा खेती में आमदनी बढ़ाए जाने के नए नए प्रयोग से युवाओं में खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है। किसानों के बच्चो को किविंटल की नही किलोग्राम की खेती करनी चाहिए। युवा ही खेती के अस्तित्व को बचा सकते है।आज युवाओं का खेती से मोहभंग हो रहा है। पंचायत स्थल पर उपजिलाधिकारी को नौसुत्रीय ज्ञापन दिया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में कई हजार किसानों ने भाग लिया। जिसमे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड के किसान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सीएम योगी से की ये मांग

1- आवारा पशुओं के कारण किसानों को जान मल की हानि हो रही है। जिससे किसान आर्थिक एवं मानसिक रूप से कमजोर हो रहे है । आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाय। सभी ग्राम पंचायत में पशु समिति का गठन कर पशु रजिस्टर बनाया जाय। किसानों को गौशाला निर्माण हेतु प्रेरित करने हेतु गौशाला निर्माण योजना बनाई जाय नदियों की तलहटी में गौ अभिहरण बनाया जाय

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया याद

2- सामान्य योजना में किसानों के निजी नलकूप के स्वीकृत कनैक्शन का सामान दिया जाय। किसान को सामान्य योजना में कनेक्शन दिए जाय। क्षमता वृद्धि हेतू किसानों से पैसा न लिया जाय।नए बिजलीघरो का निर्माण कराया जाय।सरकार के आदेशानुसार किसानों को पूरी बिजली निर्बाध रूप से आपूर्ति की जाय।लखीमपुर खीरी,पीलीभीत,शाहजानपुर सहित जंगल से लगे सभी जनपदों में किसानों को दिन के समय विद्युत आपूर्ति की जाय।

3- कई वर्षो से किसान मौसम की मार,आवारा पशुओं से फसलों का नुकसान झेल रहा है। जिससे किसान कर्जदार हो रहा है। किसानों के कृषि ऋणों को आगे बढ़ाते हुए ब्याज राज्य सरकार द्वारा जमा किया जाय

4- आलू सहित फल एवं सब्जियों के दाम तय किए किए जाय। बाजार हस्तक्षेप योजना को लागू किया जाय। आलू के शीतगृह में भंडारण का किराया राज्य सरकार द्वारा तय किया जाय।आलू के शीतगृह में नुकसान की भरपाई बीमा राशि से कराई जाए। किसानों को शीतगृह से पूरा वजन वापस कराया जाय

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईदी नहीं मिलने पर थाने पहुंची महिला, पति की बढ़ गई मुश्किल....

5- सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य से अधिक मूल्य पर शुगर मिल गन्ने की खरीद दलालों के माध्यम से कर रही है। जिससे क्षेत्र के किसान को नुकसान हो रहा है। गन्ना किसानों को 50 रु प्रति क्विंटल बोनस दिलाया जाय

6- प्रदेश में सभी तरह के यूरिया समान्य,नीम कोटिड,सल्फर कोटिड़ आपूर्ति किसानों की मांग के आधार पर की जाए

7- प्रदेश में कई वर्षो से कृषि भूमि के स्टांप रेट में वृद्धि नही की गई है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। कृषि भूमि की स्टांप दर बढ़ाई जाए। अयोध्या,चित्रकूट,गौतमबुद्धनगर,सहित सभी जनपदों में भूमि अधिग्रहण से संबंधित विवादो को का समाधान कराया जाय

8-प्रदेशभर की नहरों में पानी की कमी हो रही है। नहरों में आबंटन के अनुरूप पानी दिया जाय।

9-खसरा – खतौनी में नाम की त्रुटि को गांव में कैंप लगाकर निस्तारित की जाय।

आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि किसान हित में सरकार सभी विषयो पर अवश्य ही 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ZILA BADAR-हिंदूवादी नेता अंकुर राणा को जिला बदर करने पर आक्रोशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े की कोशिश, एटा का अभ्यर्थी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी भागी, फिर सड़ने लगा रामलीला टिल्लाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »