डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठाया

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर रोष जताया। समस्या सुनने के लिए उनके बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को भी किसानों ने अपने धरने के बीच में ही बैठा लिया और उनको मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आगमी दिनों ने बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  दारुल उलूम ने एक बार फिर से संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव अरिवन्द पंवार एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गये। यहां पर किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गयी 20 रुपये की बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए नाराजगी जताई। किसानों के धरने की सूचना पर उनके बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को भी किसानों ने अपने धरने के बीच में ही बैठा लिया और समस्याओं से अवगत कराया।

बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें भाकियू भानु की ओर से मौजूदा पेराई सत्र के दौरान ही गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की अतिरिक्त बढ़ोतरी किये जाने के साथ ही सरकार से मुफ्त बिजली का वादा पूरा करने, मोरना शुगर मिल की पेराई क्षमता को बढ़ाने, पांच से पूरानी अधूरी चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण कराने, गांव पीनना में पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल का निर्माण कराने, पुरकाजी एवं भोपा रेंज में अवैध आरा मशीन बंद कराने, जागाहेडी टोल प्लाजा सड़क निर्माण पूर्ण होने तक बंद रखने, रोहाना टोल पर दीदाहेडी के ग्रामीणों को टोल फ्री की सुविधा दिये जाने की मांग की गयी है। 

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव को लेकर क्रान्ति सेना लेगी ठोस निर्णय

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर लोकसभा-2019 में फेल हो गए थे सभी एग्जिट पोलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नया कदम-शहरी बाजारों में छुट्टी के दिन साफ होंगे नाले

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया मंडी का निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों को दिए निर्देशजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »