यूपी में छह आईएएस समेत 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बने आंनद कुमार सिंह

लखनऊ। यूपी में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस कड़ी में छह आईएएस व 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पवन कुमार गंगवार राज्य संपत्ति अधिकारी बनें। उत्तर प्रदेश शासन ने छह आईएएस और 67 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लेकिन, आधिकारिक रूप से इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार को राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारियों में अयोध्या की सीडीओ अनीता यादव को एसीईओ यूपीसीडा, उन्नाव के सीडीओ ऋषिराज को अयोध्या का सीडीओ बनाया गया है। प्रेम प्रकाश मीना एसीईओ यूपीसीडा से सीडीओ उन्नाव, एकता सिंह सीडीओ बाराबंकी से अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता और सुथान अब्दुल्ला संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयाराज से सीडीओ बारांबकी बनाए गए हैं। पीसीएस अफसरों में अरविंद कुमार द्विवेदी सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या को सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को एडीएम (एलए) गाजियाबाद, आंनद कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट आगरा से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शुभांगी शुक्ला सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आगरा और वान्या सिंह उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मेरठ बनाई गई हैं। विश्व भूषण मिश्रा अपर आयुक्त वाराणसी को काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है। डा. सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्रधिकरण को अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में आईएमए ने किया 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगमराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एकता का संदेश देने को मंत्री कपिल देव-संजीव बालियान ने लगाई दौड़

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में आईएमए ने किया 24 घंटे की हड़ताल का ऐलानजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »