उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग

मुजफ्फरनगर। आज इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने डीएम और उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र को लीज होल्ड के गुलामी के प्रतीक कानून से फ्री होल्ड करने के लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा।

आईआईए मुजफ्फरनगर के चेयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और उपायुक्त उद्योग जैस्मीन फोजदार से उनके कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में मिला और औद्योगिक भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पवन कुमार गोयल ने बताया की आईआईए पूरे प्रदेश में लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए प्रयासरत है, जिससे उद्योगों को सुचारू रूप से चलाया जा सके। लीज होल्ड भूमि से उद्योग चलाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध वसूली के आरोप में किसान नेता गिरफ्तार

इस प्रतिनिधि मंडल में आईआईए लखनऊ के सेंट्रल एक्जीक्यूटिव मेंबर कुशपुरी, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, सह सचिव राहुल मित्तल, ज्वाइंट पीआरओ राज शाह और ऑफिस सेक्रेटरी विवेक कटारिया आदि उपस्थित रहे। चैप्टर चैयरमैन पवन कुमार गोयल ने डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी और जैस्मीन उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से अनुरोध किया कि हमारी यह मांग आप अपने स्तर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने का कष्ट करंे। सीईसी मेंबर कुश पुरी ने डीएम को लीज होल्ड भूमि से होने वाली समस्याओ से अवगत कराया साथ ही अमित गर्ग ने फ्री होल्ड भूमि होने के फायदे बताए। डीएम और उपायुक्त उद्योग ने अपने स्तर से मुख्यमंत्री को यह ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व आईआईए एक एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डा. संजीव बालियान और राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल को भी सौंप चुका है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो दिन पहले छुट्टी आए सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए होना चाहिए’: अखिलेश यादवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए होना चाहिए’: अखिलेश यादव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव से पहले डुप्लीकेट वोटरों की होगी छंटनीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »