MUZAFFARNAGAR-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगात

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए शनिवार को तीन वार्डों के लोगों को विकास की सौगात के साथ ही शहरी कायाकल्प के अपनी अभियान को और रफ्तार देने का काम किया। उन्होंने शहर के तीन वार्डों में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनाई गई छह सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के मौहल्ला अवध विहार, कल्याणपुरी, सदर बाजार, पीठ बाजार नई मंडी और मेहता क्लब के पास नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से पालिका को प्राप्त हुई ग्रांट के अन्तर्गत कराया गया था।

वार्ड संख्या-10 के अन्तर्गत शहर के सदर बाजार में गुप्ता गारमेंट से श्याम जनरल स्टोर तक पालिका द्वारा लगभग 5.50 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली का लोकार्पण नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासद महिका गुप्ता के साथ किया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिका अध्यक्ष ने अवध विहार और कल्याणपुरी में नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड संख्या 36 में सभासद पारूल मित्तल के साथ पीठ बाजार की दो और मेहता क्लब के पास एक सड़क का लोकार्पण करते हुए जनता को विकास की सौगात दी।

इस अवसर पर जगह-जगह लोगों ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए विकास की सौगात देने पर आभार जताया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ सबका विकास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण की नीतियों के तहत हमने शहर के विकास के लिए बिना भेदभाव के काम कराने का प्रयास किया है, यह प्रयास निरंतर जारी रखे जायेंगे। आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य होने जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सभासद मनोज वर्मा, महिका गुप्ता, ममता बालियान, पारूल मित्तल, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, सतीश बालियान, प्रमिला पाण्डेय, अजब सिंह, शिवकुमार गर्ग, अशोक सिंघल, शोभित गुप्ता, बंटी छाबडा, संजय गोयल, सुभाष गर्ग, लोकेश गोयल, डिंपल गर्ग, मोहित गर्ग, नीरज बंसल, रजत गोयल, शोभित सिंघल, विपिन गुप्ता, मोनू गर्ग, दिनेश कुमार, विशू शर्मा के अलावा पालिका के अवर अभियंता कपिल कुमार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जोश, समर कैंप का समापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को जमान, रिहाई पर अभी अड़चन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भयानक हादसा, पूरा परिवार खत्मजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »