खतौली चेयरमैन शाहनवाज को राहत, संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शाहनवाज लालू को अधिकार सीज के मामले में राहत मिली है। नगर विकास अनुभाग-2 ने अधिकार सीज के मामले में न्यायालय के अगले आदेश या निर्णय आने तक रोक लगा दी है। इससे चेयरमैन के अधिकार बहाल हो गए हैं। दोपहर बाद उन्होंने पालिका कार्यालय पहुंचकर शासन के आदेश पर अपना कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि वो बिना भेदभाव के खतौली नगर के रूके हुए विकास को रफ्तार देने का काम करेंगे।

मोहल्ला मिट्ठुलाल निवासी शाहनवाज लालू ने रालोद के सिंबल पर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीता था। 26 मई को शपथ ग्रहण के बाद उनके विरु( कांग्रेस उम्मीदवार रहे जमील अहमद अंसारी, निर्दलीय उम्मीदवार कृष्णपाल सैनी ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा था, कि हाजी शाहनवाज लालू ने मूल जाति छिपाकर धोखाधड़ी से पिछड़े वर्ग में कलाल जाति का प्रमाण-पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा है। इसको लेकर जिला स्तरीय एवं मंडलायुक्त ने जांच कर चेयरमैन के विरु( कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया था। दिसंबर माह में शासन ने चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे, जबकि पालिका में एसडीएम खतौली को प्रशासक नियुक्त किया गया। सोमवार को नगर विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी एक आदेश प्रसारित हुआ। जिसमें चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू को प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने तथा अगले आदेश या निर्णय आने तक शासन ने अधिकार सीज के मामले में राहत दी है। शासन ने पूर्व में अपने आदेश पर स्थगित रख लिया है। चेयरमैन के विरु( राहत रालोद एवं भाजपा का आपस में गठबंधन होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-ईंट से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, श्मशान में मिला शव

खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू ने दोपहर बाद शासन के आदेशों के तहत पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश जिला प्रशासन को प्राप्त होने के बाद उनको चार्ज ग्रहण कराया गया है। इस दौरान पालिका चेयरमैन शाहनवाज ने कहा कि नगरपालिका मे तैनात तमाम कर्मचारियों का एक करोड़ 80 लाख रूपये का भुगतान जल्द से जल्द कराये जाने के साथ ही नगरपालिका क्षेत्र के गणेशपुरी मंे बनी 28 दुकानों में से 8 दुकानें आवंटित की गईं थी। बाकी 20 दुकानों पर अवैध कब्जाधारियों का कब्जा हटवाने का काम पालिका जल्द शुरू करने जा रही है। चेयरमैन शाहनवाज लालू ने शासन के आदेश का दावा करते हुए खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह हक की जीत है। उनके खिलाफ गुमराह करते हुए झूठे मामलों में माहौल बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  सिलईबड़ा में पुलिस व लोगों में विवाद, लाठीचार्ज कर खदेड़े, चंद्रशेखर आजाद संभल में नजरबंद, एसडीएम निलम्बित, छह सिपाहियों समेत 25 पर मुकदमा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  राजू अहलावत फिर बिफरे, थाना घेरा, खतौली में लगा लम्बा जामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-ईंट से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, श्मशान में मिला शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »