MUZAFFARNAGAR-दुकान के विवाद में तनाव, पीड़ित ने दी पलायन की धमकी

मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित एक दुकान को लेकर चल रही अदालती लड़ाई के बीच ही कोर्ट कमीशन के लिए मौके पर निरीक्षण करने पहुंची टीम के साथ जब पीड़ित दुकान का मौका मुआयना करा रहा था तो उसी बीच विरोधियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों के सामने ही हुए इस हमले से पीड़ित और परिवार भयभीत है। परिवार ने पलायन की धमकी दी है, क्योंकि गैर सम्प्रदाय के इलाके में उसकी अकेली दुकान होने के कारण उसने जान का खतरा बताया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में मेडिकल स्टोर चलाने वाले संजीव कुमार शर्मा पुत्र महेन्द्र सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में संजीव ने कहा कि दक्षिणी कृष्णापुरी के सुहानी चैराहे पर नाले पर उसकी दो मुहाना दुकान है। इसको लेकर सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में संजीव बनाम मुकर्रम मुकदमा विचाराधनी है। संजीव ने बताया कि 17 फरवरी को अदालत के आदेश पर दुकान पर कब्जे के लिए कोर्ट कमीशन दोपहर के समय मौके पर पहुंचा। प्रतिवादियों को भी नोटिस तामील कराया गया। इसके बाद कोर्ट कमीशन द्वारा दुकान पर पहुंचकर मौका मुआयना किया जा रहा था। संजीव का कहना है कि जैसे ही उसने दुकान का अंदर से मुआयना कराने के लिए दुकान के ताले खोलकर शटर उठाना चाहा तो इसी बीच विपक्षियों ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

आरोपी हाथों में धारदार हथियार, राइफल और लाठी डंडे लिये हुए थे। इसके कारण कोर्ट कमीशन की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पाई। पुलिस के सिपाहियों, देवेन्द्र पुत्र गोवर्धन, कुलदीप पुत्र चरण सिंह ने मौके पर उसकी जान हमलावरों से बचाई। संजीव ने अपनी शिकायत में कहा कि मौके पर उसकी अकेली दुकान है, जबकि यह ऐरिया गैर सम्प्रदाय बहुल है। उसके साथ आये दिन धार्मिक आधार पर अश्लील टिप्पणी कर परेशान किया जाता है। अब हमला किया गया है। संजीव का कहना है कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो वो उस क्षेत्र से पलायन करने को विवश होगा। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में 10 लोगों को नामजद किया गया है। जिनमें वसीम पुत्र जफर, इकबाल, पप्पू और बाबू पुत्रगण फाजिल, सुऐब, फाजिल पुत्र असगर, दानिश, शाकिर, आकिल और सादिक पुत्रगण कामिल के अलावा दस अज्ञात लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कल मुख्यमंत्री की जनसभा, हाईवे पर रूट डायवर्जनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »