चोरी करते शातिर युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आधी रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे एक चोर को ग्रामीणों ने किसी प्रकार पकड़ लिया। चोर ने साथी के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। ग्रामीणों ने चोर के साथियों का भी पीछा किया किन्तु वह हाथ न लग सके। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी की है। ग्रामीणों ने चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  चंदन गांव के दलितों की पीड़ा लेकर सीएम योगी से मिले प्रमोद उटवाल

प्राप्त समाचार के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली में मोरना मार्ग पर गुड़ कोल्हू में काम करने वाले मजदूरों ने आधी रात को अपने घरों में घुसे चोरों को देखा, तो शोर मचाया जिसपर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने चोरों को घेर लिया तथा एक चोर को उस समय पकड़ लिया, जब वह दीवार फाँद रहा था। चोर ने अपनी पहचान राजा उर्फ पेन्हटी निवासी गाँव योगेन्द्र नगर थाना भोपा बताई है व फरार साथी की पहचान बताते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा विनोद कुमार सिंह ने आवश्यक जानकारी कर चोर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चैक में आधा दर्जन बंगाली परिवारों के घरों में भी चोरी की घटनाओं का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें राजेश, टीटू, महेन्द्र, सुक्कड़, गोविन्द व रोबिन बंगाली ने बताया था कि वह परिवार सहित गुड़ कोल्हू में मजदूरी करने गए हुए थे कि अज्ञात चोरों ने उनके घरों के तालों को तोड़कर वहाँ रखे कीमती आभूषण व नकदी को चुरा लिया। घर लौटने पर उन्होंने अपने घरों में चोरी की घटनाओं का पता चला। पुलिस गहनता से मामले की जाँच में जुट गयी है। चोरी की घटनाओं को लेकर छछरौली व भोकरहेड़ी में सनसनी फैल गयी है।

इसे भी पढ़ें:  एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  थानाभवन: हसनपुर और रशीदगढ़ गांव में मेयर कोमल सैनी का जोरदार स्वागत, बेटियों के सम्मान पर दिया बड़ा संदेशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में फर्जी ‘दूतावास’ का भंडाफोड़: STF ने नकली एंबेसडर को दबोचा, लग्जरी गाड़ियां, मोहरें और लाखों की नकदी बरामद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर मंत्री कपिल देव ने किया शिव भक्त का अभिनंदनजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »