मोदी के विरुद्ध बार-बार किसान आंदोलन चलवा रहे हैं अलगावादी नेताः अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने किसान आंदोलन को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अपनी अमेरिका यात्रा में देखा है कि भारत में मोदी सरकार सिख अलगाववादियों जो कदम उठा रही है, उसका प्रभाव विदेशों में भी नजर आ रहा है। अमेरिका में सिख समुदाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कदमों के चलते अमेरिका में खालिस्तानी आंदोलन कमजोर हुआ है।

अमेरिका में हमें हरवंत सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम सिख जनता है कि मोदी सरकार ने दुनिया के स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया है। अब केवल कनाडा व अमेरिका में मुट्ठी भर खालिस्तानी ही हैं, जिनकी वजह से पूरे सिख समुदाय की बदनामी हो रही है। आम सिख राष्ट्रवादी हैं और अखंड भारत के साथ खड़े हैं। दुनिया की कुछ ताकतें इस बात से परेशान है कि मोदी सरकार कैसे भारत में बदलाव लाई है और इसे प्रगति के पथ पर ले कर गई है।

प्रधानमन्त्री मोदी का मानना है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र शिक्षाएं संपूर्ण विश्व को प्रकाशमान कर रही हैं। इनसे प्रेरणा लेकर सिखों ने वैश्विक स्तर पर कई क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है। प्रधानमंत्री मोदी के सिखों के साथ विशेष लगाव को समुदाय और पवित्र गुरुओं के प्रति उनके व्यक्तिगत श्र(ा भाव के साथ-साथ सिख समुदाय को सशक्त बनाने के लिए किए गए उनकी सरकार के कार्यों में देखा जा सकता है। बात चाहे श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती की हो या श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती जैसे पावन अवसरों के उत्सव के बारे में हो, चाहे वर्ष 1984 के कत्लेआम के पीड़ितों के बारे में हो या श्री करतारपुर साहिब गलियारे के निर्माण की, प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रुचि दिखाते हुए सिख समुदाय के लिए काम करने का मार्ग प्रशस्त किया है। मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि 1984 के कत्लेआम पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को न्याय मिले जो तीन दशकों से जहर का घूंट पी कर भी जी रहे थे। अकेले दिल्ली में ही 1320 परिवारों को 125.52 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया तथा भारत भर में कत्लेआम पीड़ितों के नजदीकी रिश्तेदारों को 5 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि प्रदान की गई। सिख समुदाय 70 सालों से यह अरदास करती रही कि जो गुरुद्वारे एवं धाम बंटवारे के बाद पाकिस्तान में रह गए, उनके खुले दर्शन, दीदार और सेवा-सम्भाल सिखों को मिले। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के भारत विरोधी रवैये के बावजूद करतारपुर गुरुद्वारे के लिए कॉरिडोर बनवाया। मोदी सरकार से पहले वर्ष 2014 में सिर्फ 18 लाख सिख छात्रों को छात्रवृत्तियां दी जाती थीं लेकिन मोदी सरकार ने करीब 31 लाख सिख छात्रों को मैट्रिक पूर्वध्बाद और मैरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्तियां देना सुनिश्चित किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून के तहत अफगानिस्तान और पाकिस्तान के उन सिख शरणार्थियों को भारत की नागरिकता पाने में मदद की है, जिन्हें जबरन धर्म बदलना या आतंकवाद आदि का शिकार होना पड़ा था। अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने से सिख अल्पसंख्यकों को जम्मू-कश्मीर में समान अधिकार मिले। इसके साथ ही वर्ष 1947 में पश्चिमी पाकिस्तान से आए 1.16 लाख सिख शरणार्थियों को आवास प्रमाण पत्र तथा मतदान का अधिकार दिलाया। दुनिया में हर देश की अपनी संस्कृति होती है। भारत की संस्कृत सनातन है। इस्लामिक हमलावरों ने भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म मजबूत हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में श्रद्धा के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश – पहलगाम हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

यह बात सच है कि मोदी सरकार द्वारा भारत में व भारत से बाहर भी सिख अलगाववादियों पर कार्रवाई की गयी है। विदेशों में बैठे सिख अलगाववादियों के जनमत संग्रह अभियान को रोका गया है। मोदी सरकार का यह संदेश जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल गया था। फिर इन मुट्ठीभर सिख अलगाववादियों ने दिल्ली में चले किसान आंदोलन में सिखों को भड़काने का कार्य किया था।यह आन्दोलन 13 महीने चला था। पिछले वर्ष ब्रिटिश कोलंबिया में एक मंदिर के बाहर एक अज्ञात हत्यारे द्वारा खलिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। यह कृत्य कनाडा सरकार ने भारत पर थोप दिया था। खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर, मोनिंदर सिंह बुआल, परमिंदर पंगली, भगत सिंह बराड़ जैसे व्यक्ति कनाडा की धरती से अपने खालिस्तान समर्थक एजेंडे को पूरा करने के लिए सिख युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये युवा सिखों में दुष्प्रचार करते है कि सिख धार्मिक आधार पर भारत में उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। यही प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से कनाडा से पंजाब आता है और इससे युवाओं में प्रधानमंत्री मोदी के विरु( नफरत भर रही है। अब हालात बदल गए है। मोदी सरकार ने इस बार इन किसानों नेताओं को भारी मशीनरी के साथ दिल्ली आने से रोक दिया है। क्योकि देश विरोधी और अलगाववादी ताकतें इस किसान आंदोलन के नाम पर किए जा रहे आंदोलन का फायदा उठाने की फिराक में थीं। दिल्ली चलो किसान आंदोलन को फिर से अलगाववादी अपना समर्थन दे रहे है। इस आंदोलन में भी सिख युवाओं में देश के प्रधानमन्त्री मोदी के प्रति नफरत भरी जा रही है। देश के किसानों को इस तरह की ताकतों का समर्थन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  माहेश्वरी महिला मंडल की मासिक बैठक संपन्न आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटी महिलाए

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रवा राजपूत एकता समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक सुधारों पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णयजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »