RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश….

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए साथ आये रालोद और भाजपा के बीच गठबंधन का भले ही औपचारिक ऐलान नहीं हो पाया हो, लेकिन आज लखनऊ में इन दोनों दलों की नई सियासी दोस्ती की गहरी तस्वरी राज्यसभा के लिए हुई वोटिंग के दौरान सामने आई। मथुरा में रालोद के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी का संदेश पाकर 26 फरवरी को लखनऊ पहुंचे उनके नव रत्नों (रालोद के नौ विधायक) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही आज सवेरे नौ बजे एनडीए के आठवें प्रत्याशी के लिए वोटिंग कर भाजपा और रालोद के बीच चौ. चरण सिंह को मिले भारत रत्न से बने दोस्ताना माहौल पर मुहर लगा दी है।

रालोद के सभी नौ विधायकों ने वोटिंग से पहले एकजुटता प्रदर्शित की और फिर खुलकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज हमने जंयत चैधरी के आदेश पर मतदान किया है। आगे उनका जो भी आदेश होगा सभी एकजुट होकर उसका पालन करेंगे। वहीं सपा में बगावत के कारण हालात काफी तनावपूर्ण बने नजर आये।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को हुआ है। भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इसमें भाजपा की ओर से एनडीए के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ भी सपा की बगावत और रालोद के नौ विधायकों का साथ मिलने के काफी अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त नजर आये।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधायकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया और उसके बाद उनको मतदान के लिए ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही सवेरे करीब नौ बजे रालोद के नौ विधायकों राजपाल बालियान बुढ़ाना, अनिल कुमार पुरकाजी, मदन भैया खतौली, चंदन सिंह चैहान मीरापुर, प्रसन्न चौधरी शामली, अशरफ अली खां थानाभवन, गुलाम मौहम्मद सिवालखास, अजय कुमार छपरौली और प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी सादाबाद ने अपना मतदान एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में किया।

इस दौरान रालोद के राजस्थान की भरतपुर सीट से विधायक सुभाष गर्ग भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके साथ ही सपा विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। इस कारण राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत तय हो गई है। संजय सेठ ने विक्ट्री साइन बनाकर अपनी जीत का ऐलान भी मतदान के दौरान ही कर दिया।

इस मतदान को लेकर रालोद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट वायरल कर संदेश साझा किया है। रालोद की ओर से कहा गया कि पार्टी के सभी 9 विधायकों ने एकसाथ, एकमत होकर एनडीए प्रत्याशी को वोट किया। राष्ट्रीय लोकदल का वोट किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं के हक में है। हर वोट भारत रत्न चैधरी चरण सिंह जी के विचारों से प्रभावित और प्रेरित है। सभी माननीय विधायकों का धन्यवाद है जिन्होंने देश की मूल भावना के प्रति, चैधरी साहब के आदर्शों, मानकों और उनके सपनों के प्रति अपनी कड़ी मुहर लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  गोविंद रावल हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी का छापाः दो नामचीन होटल्स में 8.5 करोड़ की टैक्स चोरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गोविंद रावल हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी का छापाः दो नामचीन होटल्स में 8.5 करोड़ की टैक्स चोरीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »