KISAN ANDOLAN-बिहार में किसानों की अरेस्टिंग पर राकेश टिकैत नाराज

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा की है। उन्होंने बिहार के आंदोलन पर बात करते हुए कहा कि बिहार के आंदोलन में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर मौन जुलूस निकाला जाना तय था, लेकिन रात्रि से ही पुलिस ने यूनियन के नेताओं और किसानों पर अत्याचार शुरू कर दिया है। वहां पर रात में ही नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। किसान संगठनों और एसकेएम के लोगों को दबाया जा रहा है। उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। सुबह भी पहरा सख्त किया गया है। राकेश टिकैत ने कहा कि औरंगाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री को उनका किसानों से किया गया वादा याद दिलाने के लिए एसकेएम ने शुक्रवार को मौन जुलूस का आह्नान किया था। इसी को लेकर पुलिस ने सख्ती की है।

राकेश टिकैत ने कहा कि झारखंड के बलामो जिले के मंडल क्षेत्र में एक डेम बनाया गया है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी थी। वो बनकर तैयार है, केवल फाटक लगाये जाने हैं। इसके लिए कुछ पैसा किसानों को जाना है, जो उससे विस्थापित किये जायेंगे। इस डेम से छत्तीसगढ़ और झारखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। 80 प्रतिशत पानी बिहार को जायेगा, बिहार के जहानाबाद और औरंगाबाद को बड़ा लाभ मिलेगा। ये लोग किसानों को बर्बाद करना चाहते हैं। बिहार में मंडी नहीं है और बाजार समिति बंद हैं। बिहार में खेती न हो और वहां पर खेतिहर मजदूर ज्यादा तैयार हों, यही पाॅलिसी है। बिहार में आंदोलन इसलिए लोग कर रहे हैं। वहां पर भूमि अधिग्रहण में मुआवजा भी नहीं मिलता है। वहां पर सरकार से यही मांग है कि आंदोलन के लिए निकले लोगों को गिरफ्तार करना, घरों में बंद करना गलत है, उनको रिहा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  Allu Arjun को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, , संध्या थिएटर में भगदड़ में महिला की मौत


राकेश टिकैत ने कहा कि बिहार से आंदोलन के लिए उठ रही चिंगारी आगे बढ़ेगी। बिहार में यही मांग है कि कंपनी ने 1700 करोड़ खाकर भी डेम पूरा नहीं किया है। इसी तरह से पंजाब में भी आंदोलन चल रहा है, वहां किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है, बोलने पर लाठियां चल रही हैं। हरियाणा के किसान वहां पर पहुंचे तो उन पर भी अत्याचार किया गया है। आज हरियाणा में एसकेएम की मीटिंग है। आगे भी बड़ी मीटिंग होंगी।

मांग यही है कि आंदोलन में पंजाब बाॅर्डर पर गिरफ्तार किसानों को अविलम्ब रिहा किया जाये, नहीं तो बड़ा आंदोलन करने से कोई नहीं रोक पायेगा। देश की किसानों की जमीन लूटने का काम छोड़कर सरकार बातचीत का माहौल तैयार किया जाये। सरकार किसानों की बात सुने और उनके भीतर विश्वास जगाने का काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर न समझे। किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं हैं, किसानों ने ट्रैक्टर मार्च से यह साबित कर दिया है। हम सभी किसान हैं और पंजाब और हरियाणा सहित देशव्यापी आंदोलन में किसानों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  आपके होश उड़ा देगी 4 कत्ल करने वाले लड़कियों के दुश्मन इस सीरियल किलर की ये खौफनाक कहानी....

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  Allu Arjun को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, , संध्या थिएटर में भगदड़ में महिला की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  इलेक्शन कमीशन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- भारत का चुनावी सिस्टम मर चुका है

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारत के कृषि मंत्री से देश के किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श -अशोक बालियानजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »