MUZAFFARNAGAR-बैंक में नौकरी के नाम पर तीन भाइयों ने ठग लिये दस लाख

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति के पुत्र को पंजाब नैशनल बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर शातिर युवक ने अपने दो भाइयों के साथ झांसे में लिया और दस लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित को शातिर ने पीएनबी का कर्मचारी बताया था, पैसो चुकाने के बाद झूठा नियुक्ति पत्र देकर आरोपी गायब हो गया। धोखाधड़ी की हकीकत सामने आई तो पीड़ित ने पुलिस का सहारा लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाने में तीन आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

शहर के बझेडी रोड सरवट निवासी नदीम त्यागी पुत्र असगर अली ने सीओ नई मंडी रूपाली राव चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सीओ के आदेश पर नई मंडी थाने में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नदीम त्यागी की तहरीर के अनुसार संतोष विहार टिकैत वाली गली के निवासी अमित शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा को वो करीब एक साल से जानता है। अमित ने एक दिन मुलाकात के दौरान उसको बताया कि वो पीएनबी नई मंडी जानसठ रोड शाखा में कर्मचारी है। अमित ने बताया कि बैंक में नौकरी निकल रही है और वो उसके पुत्र अमान को वहां लगवा सकता है। इसके लिए दस लाख रुपये की डिमांड की गयी।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता अभियान को नई धार: शहर में शुरू होगी गारबेज ई-रिक्शा सेवा

नदीम ने कहा कि उसने अमित की बातों पर विश्वास करते हुए डील कर ली और 01 सितम्बर 2023 को अमित शर्मा के पीएनबी जानसठ रोड शाखा के पास ही मुलाकात कर डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिये। अगले दिन 2 सितम्बर को अमित के कैनरा बैंक के खाते में तीन लाख और 3 सितम्बर को एक लाख रुपये आरटीजीएस द्वारा जमा करा दिये। तीन दिनों में अमित को 5.50 लाख रुपये अदा कर दिये गये। इस दौरान एक सप्ताह में नियुक्ति पत्र देने का वादा अमित ने किया। इससे पहले बाकी के 4.50 लाख रुपये भी अदा करने के लिए कहा गया तो नदीम ने अमित के घर जाकर उसके दोनों भाइयों सार्थक और सौरभ पुत्रगण घनश्याम शर्मा की उपस्थिति में 4.50 लाख रुपये अदा कर दिये।

तीनों भाइयों ने विश्वास दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र आ जायेगा। नदीम ने आरोप लगाया कि अमित शर्मा ने उसको बुलाकर नियुक्ति पत्र की छायाप्रति दी और कहा कि मूल प्रति बैंक में ज्वाइन करते समय मिल जायेगी। 14 सितम्बर को नदीम अपने पुत्र अमान के साथ पीएनबी जानसठ रोड पर गया तो वहां अमित शर्मा नहीं मिला, फोन मिलाया तो स्वीच आॅफ आया। बैंक में जब जानकारी की तो पता चला कि अमित शर्मा नाम का कोई कर्मचारी वहां तैनात नहीं है। ठगी का अहसास होने पर नदीम ने अमित और उसके भाइयों से दस लाख रुपये वापस मांगे तो दो चैक उसको दे दिये गये, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गये। अब पैसा वापस मांगने पर तीनों भाई उसको धमकी देते हुए पैसा देने से इंकार कर रहे हैं। आरोप है कि बदमाशों से उसको हत्या की धमकी दिलवाई जा रही है। इससे वो और परिवार भयभीत है। नदीम का कहना है कि ये लोग कई ओर लोगों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठग चुके हैं। सीओ रूपाली के आदेश पर नई मंडी पुलिस ने तीनों आरोपी सगे भाइयों अमित, सार्थक और सौरभ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471 और 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  नौकरी देकर तीन लाख रुपये हड़पे, बेटे के लापता होने से परिवार में दहशत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमरजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »