MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने अपने पति पर फोन पर तीन तलाक देकर उसको परिजनों के सहारे मारपीट कराते हुए घर से निकाल दिये जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके पांच अन्य परिजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी तबस्सुम ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है, उसने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी सनव्वर पुत्र तसव्वर निवासी किदवईनगर के साथ हुई थी। शादी के बाद पति से उसको एक बेटी फरा पैदा हुई, जोकि दो साल की है। शादी के बाद उसका पति सनव्वर, सास कौशर, ससुर तसव्वर, देवर शोएब और आबिद तथा ननंद गुलिस्ता दान दहेज से खुश नहीं थे और उसका उत्पीड़न करने लगे।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति और दूसरे ससुराल वाले उससे बुलेट बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग करते रहे। उसको जान से मारने का प्रयास भी किया गया। वो सभी कुछ सहन करती रही। आरोप है कि 29 फरवरी को रात नौ बजे उसके पति ने बाहर से उसे फोन किया और गाली गलौच करते हुए उसको फोन पर ही तीन तलाक कह दिया। इसके बाद पति ने अपने परिजनों से उसको मारपीट कर घर से निकलवा दिया। विवाहिता का कहना है कि उसने पडौस में ही रहने वाली अपने बहन के यहां रात गुजारी। पुलिस ने पति सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देव

युवती को घर से भगाया, परिजनों पर केस दर्ज करवाया

मुजफ्फरनगर। एक युवती को घर से भगा ले जाने के बाद उसी से उसके परिजनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। थाना छपार क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी आशा गोयल पत्नी संजय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि एक मार्च को उसकी 22 साल की बेटी नीतू को शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहलला कृष्णापुरी निवासी सागर वर्मा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उनको जानकारी मिली है कि सागर के कहने पर उनकी बेटी नीतू ने उनके खिलाफ शहर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी जान को उसके परिजनों से खतरा है। आशा ने पुलिस से उसकी बेटी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम मिलाते रहे फोन, स्वीच ऑफ कर गायब हो गये अफसर

नाबालिग को भगा ले गया दो बच्चों का बाप

मुजफ्फरनगर। एक नाबालिग को दो बच्चों का बाप भगाकर ले गया है। इस मामले में नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। रामराज के लालपुर रहडवा में स्थित फार्म में मजदूरी करने वाली महिला आशा पत्नी मुकेश ने थाने में तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ फार्म पर रहकर ही मजदूरी करती है। शिवकुमार पुत्र सुखराम भी वहां मजदूरी करता है। उसकी निगाह उसकी नाबालिग बेटी पर रहती थी। शिवकुमार शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। उसको कई बार मना किया, लेकिन नहीं माना। आरोप है कि शिवकुमार एक मार्च को उसकी बेटी को बहलाकर कहीं ले गया है। उसकी तलाश की गयी, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  के मंत्री पर हमला — रास्ते में गाड़ी रोककर की अभद्रता

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बिन पानी बिलबलाये लोग, परेशान महिलाओं ने टाउनहाल में किया प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »