जयंत फोन कर बोले, अनिल लखनऊ पहुंचो, मैं आपको जिम्मेदारी दे रहा हूं

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने लखनऊ पहुंचकर मीडिया से बातचीत में कहा कि सोमवार की शाम पार्टी के मुखिया राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी का उनके पास फोन आया और उन्होंने कहा कि मैं बड़ी उम्मीद के साथ आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहा हूं, आप लखनऊ पहुंचो और आपको मंत्रीमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण करनी है।

तीन बार के विधायक अनिल कुमार ने इस सम्मान के लिए अपने नेता जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारी जो भी मिलेगी उसको ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुबह तक उनके पास राजभवन से कोई अधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन जयंत जी ने उनको यहां पहुंचने के लिए कहा था, वो उनके आदेश पर यहां आये हैं। अनिल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में ऐसा भी पल आने वाला है, या कभी आ पायेगा, वो तीन बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, एक आम कार्यकर्ता बनकर उन्होंने जनता के हितों के लिए क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है और वो ऐसा ही कार्य करते रहेंगे। मैं गरीब, किसान परिवार से हूं, पद हमेशा अस्थायी होता है, क्षेत्र में जनता ने चुना और पार्टी ने सम्मान दिया तो उनके लिए ही निष्ठावान होकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों को जयंत जी ने मौका दिया, लोकसभा चुनाव में कैडर के लोग प्रत्याशी बनाए गए हैं। पश्चिमी यूपी में रालोद जिसके साथ गया है, वो मजबूत स्थिति में पहुंचा है। सपा के साथ गठबंधन हुआ तो सपा काफी मजबूत हुआ है। हमें भी गठबंधन का लाभ मिला है। 2024 में एनडीए गठबंधन लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप किया है। मुजफ्फरनगर में डबल इंजन की सरकार के तीन मंत्री होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह मुजफ्फरनगर जनपद के सौभाग्य की बात है कि वहां की जनता को केन्द्र में डाॅ. संजीव बालियान के साथ ही राज्य में कपिल देव अग्रवाल जैसे जनहित की सोच रखने वाले मंत्री मिले हैं और एक तीसरा मंत्री भी मिल जायेगा तो निश्चित ही सभी आपसी समन्वय बनाकर जिले को विकास की नई बुलंदी तक ले जाने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक खाने में चार लोगों से 18.75 लाख का गबन

अनिल कुमार के मंत्री बनने की तस्वीर साफ होने के साथ ही मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय लोक दल की पूरी टीम भी लखनऊ पहुंच गई थी। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के साथ ही पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, रविन्द्र चैधरी, अमित और अधिवक्ता राहुल गोयल ने लखनऊ में मुलाकात कर विधायक अनिल कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शपथ ग्रहण से पूर्व बधाई दी। 

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रिकॉर्ड रूम में मनमानी का आलम, चेयरपर्सन ने पकड़ा बाहरी कर्मचारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जनसमस्या समझने ग्राउंड जीरो पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. सुनील चौधरी अध्यक्ष, डॉ. मनोज काबरा सचिव बने

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मौलाना अरशद मदनी को सांसद हरेन्द्र मलिक पेश की जीत की मिठाईजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »