वेतन से वंचित 397 आउटसोर्स सफाई कर्मियों का टाउनहाल में हंगामा

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर ईओ कार्यालय का किया घेराव, ईपीएफ घोटाले पर जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शहरी सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों में अब आर्थिक संकट को लेकर आक्रोश बना नजर आ रहा है। ठेकेदार फर्म द्वारा कर्मचारियों के ईपीएफ में घोटाला सामने आने के बाद उनका वेतन भी रूक गया है। तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों ने मंगलवार को टाउनहाल पहुंचकर प्रदर्शन किया और ईओ कार्यालय का घेराव कर वेतन जारी कराने की मांग की।
नगरपालिका परिषद् में शहरी सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्स पर 397 कर्मचारी दो ठेकेदार फर्म के अधीन कार्यरत हैं। इनमें 369 सफाई कर्मचारी और 28 वाहन चालक शामिल हैं। दोनों ही ठेकेदार फर्म का ईपीएफ घोटाला सामने आने के बाद इन कर्मचारियों को वेतन का संकट गहरा गया है। पालिका प्रशासन की जांच के बाद ठेकेदार फर्म के खिलाफ सख्ती और उनके भुगतान पर लगाई गई रोक के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसी समस्या को लेकर आउटसोर्स सफाई कर्मचारी मंगलवार को टाउनहाल पहंुचे और सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन कुमार, राजकुमार बेनीवाल, सोनू बेनीवाल और पाल्लेराम के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने नेताओं के साथ ईओ कार्यालय का घेराव किया।
संघ नेता मिलन कुमार ने बताया कि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनको करीब तीन माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। नवम्बर, दिसम्बर का वेतन लंबित है और जनवरी का महीना भी पूरा होने जा रहा है, वो लगातार काम कर रहे हैं। उनको दूसरी जगह काम करने पर भी पाबंदी है, ऐसे में वेतन रूक जाने से इन कर्मचारियों का पूरा परिवार आर्थिक परेशानी में घिर गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के ईपीएफ का पैसा हड़प लिया गया है, इस घोटाले में पालिका कर्मियों की भी मिलीभगत है। नेताओं ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से वेतन जारी कराये जाने और ईपीएफ का पैसा भी दिलवाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरीय विकास में बारिश बनी बाधा, कई प्रमुख कार्य अटके

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 28 वाहन चालकों की सेवा प्रदान कर रही ठेकेदार फर्म आरवाई सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस प्रा. लि. प्रयागराज और 369 सफाई कर्मियों की सेवा दे रही अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. के प्रोपराइटर को फोन कर वेतन जारी नहीं करने के लिए कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में कर्मियों का वेतन जारी नहीं किया गया तो उन्होंने कहा कि अनुबंध में स्पष्ट किया गया है कि ठेकेदार फर्म किसी भी सूरत में कर्मचारियों को वेतन नहीं रोकेंगी, भले ही पालिका से उनको मासिक भुगतान भी न किया गया हो। ईओ ने भरोसा दिलाया कि दो दिनों में कर्मचारियों को वेतन जारी करा दिया जायेगा। ऐसा नहीं होने पर ठेकेदार फर्म के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। ईओ ने बताया कि 28 चालको को नवम्बर और दिसम्बर माह का वेतन नहीं मिला है, जबकि 369 कर्मचारियों को नवम्बर माह के वेतन का भुगतान ठेकेदार फर्म द्वारा किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि ठेकेदार फर्म आरवाई सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस प्रा. लि. प्रयागराज और अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. के द्वारा पालिका प्रशासन को सफाई व्यवस्था के लिए कुल 397 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की सेवा प्रदान की जा रही है। इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को श्रमिकों के द्वारा शिकायत की गई थी कि ठेकेदार फर्म के द्वारा उनके वेतन से ईपीएफ और ईएसआई का फंड तो काटा जा रहा है, लेकिन इसके लिए उनके पास कोई मैसेज नहीं आ रहा है। श्रमिकों की शिकायत का संज्ञान लेकर ईओ द्वारा 31 दिसम्बर को अजय प्लानर्स एण्ड कंसल्टेंट मुजफ्फरनगर से जांच कराई गई तो बड़ा फर्जीवाडा सामने आया था। अजय प्लानर्स एण्ड कंसल्टेंट द्वारा 2 जनवरी 2026 को अपनी जांच रिपोर्ट ईओ को सौंपी, इसमें बताया गया कि अलर्ट सिक्योरिटास ने ईपीएफ भुगतान में वित्तीय घोटाला किया। ठेकेदार फर्म का वास्तविक भुगतान 69494 रुपये किया गया, जबकि पालिका में फर्जी चालान जमा करते हुए ये भुगतान 1704357 रुपये दर्शाया गया। इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 6 जनवरी को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही को ठेकेदार फर्म की विस्तृत जांच कराने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये थे। कोतवाली में अलर्ट सिक्योरिटास के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट कर रिकवरी की तैयारी
नगरपालिका परिषद् में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ में बड़ा वित्तीय घोटाला करने वाली ठेकेदार फर्म अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. के खिलाफ पालिका प्रशासन सख्त रवैया अख्तियार कर रहा है। इसमें ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट करते हुए ईपीएफ भुगतान का पैसा पाने के लिए रिकवरी की तैयारी कर ली गई है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अलर्ट सिक्योरिटास को आरोपों के आधार पर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। ठेकेदार फर्म का कहना है कि ईपीएफ भुगतान किया गया है, लेकिन तकनीकी कारणों से वो पोर्टल पर अद्यतन नहीं हो पाया है। इसके लिए ठेकेदार को बुधवार को पूरे दस्तावेजों के साथ पालिका बुलाया गया है। वहीं फर्म को ब्लैकलिस्ट और ईपीएफ का भुगतान का पैसा पाने के लिए रिकवरी के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने लिपिक मैनपाल सिंह, संदीप यादव और लेखा लिपिक गगन महेन्द्र को समन्वय बनाकर ठेकेदार फर्म के साथ दस्तावेजों की एक बार फिर जांच करने के लिए भी कहा है, ताकि ठेकेदार के दावे की सत्यता भी सामने आ सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का एक एक पैसा फर्म से दिलाया जायेगा। इसके लिए ठेकेदार फर्म की एफडी को भी जब्त करने की कार्रवाई कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लड़की के चक्कर में चाकूबाजी, इकलौते बेटे की मौत से कोहरामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओपन जिम के नाम पर पालिका में बड़ा गोलमाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरीय विकास में बारिश बनी बाधा, कई प्रमुख कार्य अटकेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »