वेटनरी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

ठगी होने पर मुकुल ने मंडी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक युवक से करीब दो साल पहले वेटनरी विभाग में एम्बुलेंस पर सहायक कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिये गये। महीनों इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिली, दबाव बनाया तो फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कंपनी में ज्वाइनिंग के लिए भेज दिया गया। वहां धोखाधड़ी की पोल खुलने पर पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पीड़ित को धमकाया, पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के निराला नगर पचेंडा रोड निवासी 40 वर्षीय मुकुल रोहतगी पुत्र प्रवीण कुमार ने धोखाधड़ी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है। मुकुल के अनुसार उसके परिजनों की रामकुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी रानीपुर बस्ती नकुड जनपद सहारनपुर के साथ जान पहचान थी, इसी कारण वो भी रामकुमार को जानता था। जनवरी 2023 में रामकुमार उससे मिला तो उसने पशुपालन विभाग में एम्बुलेंस सहायक के पद पर नौकरी निकलने की जानकारी देते हुए इसमें उसको लगवाने का भरोसा दिलाया। बताया कि एम्बुलेंस में कर्मचारी उपलब्ध कराने का ठेका किसी प्राइवेंट एजेंसी के पास है, इसलिए मेडिकल इक्युमेंट की सिक्योरिटी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये जमा कराने होंगे। मुकुल इस नौकरी के लिए राजी हो गया और उसने रामकुमार को तीन किश्तों में साढ़े तीन लाख रुपये दे दिये। इसमें कुछ पैसा मुकुल ने मुथुट फाइनेंस से गोल्ड लोन के तौर पर लिया था।
आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी रामकुमार ने नौकरी नहीं दिलाई। इस बीच मुकुल बार बार रामकुमार से नौकरी के बाबत सम्पर्क करता रहा और वो हर बार टाल-मटोल करता रहा। इसी बीच 10 जून 2023 को रामकुमार ने मुकुल को एक नियुक्ति पत्र की फोटोकॉपी उपलब्ध कराई और बताया कि नियुक्ति पत्र कंपनी ने जारी कर दिया है और कंपनी में जाकर ज्वाइनिंग करोगो तो असली कॉपी मिल जायेगी। मुकुल पत्र लेकर कंपनी में पहुंचकर मिला तो वहां से किसी भी नौकरी के लिए ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी करने से इंकार कर दिया गया। मुकुल ने बताया कि रामकुमार ने उसको फर्जी नियुक्ति पत्र देकर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिये। ठगी का अहसास होने पर मुकुल ने मंडी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसीजेएम प्रथम के यहां अर्जी दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर मंडी पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  BABA KA BIRTHDAY-हारे को सहारा देने स्वर्ण रथ पर सवार होकर आ रहे श्याम बाबा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकारों ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भरः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »