मुज़फ्फरनगर से चयनित 24 आपदा मित्र 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

एडीएम गजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, प्रशिक्षण के बाद आपदाओं में राहत-बचाव कार्यों को मिलेगी नई मजबूती

मुजफ्फरनगर। आपदा के समय त्वरित, प्रभावी और प्रशिक्षित मानवीय संसाधन किसी भी प्रशासन के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होते हैं। मुज़फ्फरनगर प्रशासन इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए आपदा मित्रों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि आपात स्थितियों में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। इसी कड़ी में जिले से चयनित आपदा मित्रों का दल गुरुवार को लखनऊ में आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया।
जनपद से चयनित 24 आपदा मित्र गुरुवार को लखनऊ में होने वाले 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। शहर के जीआईसी परिसर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाओं सहित रवाना किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों सहित संबंधित विभागों के लोग मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। लखनऊ में विशेषज्ञों द्वारा इन आपदा मित्रों को रेस्क्यू तकनीक, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन की आधुनिक विधियाँ, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके, तथा राहत वितरण से जुड़े अहम पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एडीएम गजेंद्र कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा मित्र प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु की तरह काम करते हैं। प्रशिक्षित आपदा मित्र किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा के दौरान त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण पूर्ण कर ये सभी आपदा मित्र जिले की जरूरतों के अनुरूप बेहतर ढंग से सेवा प्रदान करेंगे। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि ऐसी प्रशिक्षित टीमें तैयार की जाएं, जो आपदा के समय होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम कर सकें तथा राहत-बचाव कार्यों को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जा सके। इस अवसर पर आपदा सहायक नासिर हुसैन, प्रवेश कुमार, गुलफाम अहमद सहित आपदा मित्र शुभम, गुनगुन, रोहित, प्रीति, नितिन कुमार, अभिनव मचल, जितेंद्र कुमार, राहुल धीमान, सुमित कुमार, अमन सोनकर, दीपक, शिवम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के अभियान से भगत सिंह रोड पर मचा हड़कम्पजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »