दशलक्षण पर्व का पांचवा दिन उत्तम सत्य धर्म के रूप मे मनाया।

देवबन्द श्री दिगम्बर पारसनाथ जैन मन्दिर जी सरागवाड़ा मे आचार्य श्री 108 अरूण सागर जी महाराज के सान्धिय मे व अन्य तीनों जैन मंदिरों में भक्तजनों द्वारा श्री जी का अभिषेक , शांतिधारा ,नित्य-नियम पूजा ,दशलक्षण पूजा करके दशलक्षण पर्व का पाचवां दिन उत्तम सत्य के रूप मे मनाया गया। इसी कडी मे श्री दिगम्बर पारसनाथ जैन मन्दिर जी सरागवड़ा मे महाराज श्री के सान्धिय मे दशलक्षण पर्व मे तत्वार्थ सूत्र विधान चल रहा है। उसी क्रम मे पर्व के पांचवे दिन उत्तम सत्य धर्म पर तत्वार्थ सूत्र विधान के पांचवे अध्याय के 42 अर्ध चढा़ये गये। इससे पूर्व श्री जी की शांतिधारा का सौभाग्य स्वाधाय मण्डल को प्राप्त हुआ। उत्तम सत्य धर्म पर महारज श्री ने तत्त्वार्थ सूत्र के पांचवे अध्याय व उत्तम सत्य धर्म पर प्रवचन किये। उन्होने प्रवचन मे बताया की तत्वार्थ सूत्र का पाँचवाँ अध्याय मुख्य रूप से अजीव द्रव्यों के बारे में है, जिसमें धर्म, अधर्म, आकाश, और पुद्गल द्रव्य के गुणधर्म, लक्षण, भेद और संख्या का विस्तृत वर्णन है. यह अध्याय हमें ये बताता है कि ये निर्जीव पदार्थ (अजीव) किस प्रकार काम करते हैं और ब्रह्मांड में उनकी क्या भूमिका है, खासकर पुद्गल द्रव्य (जो रूपी पदार्थ हैं) के गुणों पर विस्तार से चर्चा की ‌।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम ने स्वास्थ्य सेवा से कंट्रोल रूम तक परखा

अजीव द्रव्य का वर्णन:
धर्म, अधर्म, और आकाश द्रव्य: इस अध्याय में धर्म (गति सहायक), अधर्म (स्थिति सहायक), और आकाश द्रव्य के बारे में बताया गया है, जिसमें इनके प्रदेशों की संख्या और गुण बताए गए हैं।

पुद्गल द्रव्य: यह अध्याय पुद्गल द्रव्य के लक्षण और भेद पर विशेष जोर देता है, जो रूपी (रंग, गंध, स्वाद, स्पर्श वाले) पदार्थ होते हैं. इसमें पुद्गल के विभिन्न भेदों जैसे अनु और स्कंध का वर्णन भी किया गया है। उन्होने उत्तम सत्य धर्म पर कहा की सत्य बोलो और धर्म का आचरण करो। क्रोध, लोभ, भय और हंसी-मजाक आदि के कारण ही झूठ बोला जाता है। जहां न झूठ बोला जाता है, न ही झूठा व्यवहार किया जाता है, वही लोकहित का सत्य धर्म होता है। जिस प्रकार नहाने से शरीर साफ होता है, वैसे ही सत्य बोलने से मन साफ होता है। साबुन से वस्त्र स्वच्छ होता है। वैसे ही वाणी सत्य से निर्मल होती है।
सम्पूर्ण धर्म सत्य पर आधारित है। सत्य हर आत्मा में मौजूद है, लेकिन सत्य की परिपूर्णता परमात्मा है। सत्य आत्मा की आवाज से इसलिए कहा जाता है सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं होता है।
इस विधान मे अजय जैन , सुनिल जैन ,सुदेश जैन ,अंकित जैन ,अनुज जैन ,डां पारस जैन , अनुज जैन ,संजिव जैन ,विजेन्द्र जैन , पारूल जैन , उर्वशी जैन , बबिता जैन ,पुनम जैन ,नुतन जैन ,उर्मिला जैन ,अन्नू जैन ,निलिमा जैन सहित समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, मुजफ्फरनगर भी तैयारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया सीसी रोड का लोकार्पणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »