जमानत पर छूटे गैंगस्टर का आतंक, गवाही से इनकार पर किया हमला

पीडित की पत्नी-बेटे से मारपीट, गांव में घूमकर दे रहा जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र में जमानत पर बाहर आए एक आरोपी पर गवाही से इनकार करने की रंजिश में परिवार पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पहले कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन मामला बढ़ने पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही अभिषेक और उसके पिता राजीव से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि अभिषेक पर पहले से गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर है। पीड़ित के अनुसार, कुछ समय पहले राजीव ने उससे एक मामले में गवाही देने के लिए दबाव बनाया था, जिसे उसने ठुकरा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-इंस्टाग्राम पर आया लक्की ड्रा का मैसेज, युवती के खाते से उड़ा दिए दो लाख

घटना 23 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे की बताई गई है, जब सुशील कुमार अपने घर के गेट के अंदर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान राजीव वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया। इसके बाद जब पीड़ित ने इस बारे में अभिषेक से शिकायत की, तो वह लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आया और सुशील कुमार, उनकी पत्नी ललिता और बेटे राजवंश के साथ मारपीट की। छीना-झपटी के दौरान आरोपी के कपड़े और चप्पल मौके पर ही छूट गए। जाते समय उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश से राहतः गांवों में छाया अंधेरा, तापमान धड़ाम

पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई और थाना सिखेड़ा में लिखित शिकायत भी सौंपी गई, लेकिन शुरूआती स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी गांव में गाड़ियों और साथियों के साथ घूमकर परिवार को गोली मारने की धमकी देता रहा। पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा जताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  घटिया निर्माण पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, जेई को वार्ड से हटाया, नोटिस जारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोधजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »